आगरा, जुलाई 27 -- प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में उदयन शालिनी फेलोशिप का छठवां प्रेरण समारोह आयोजित किया गया। इसके साथ ही स्कूल की छात्र परिषद का भी गठन किया गया। इसमें रिद्धि शर्मा को हेड गर्ल, अंशिका अग्रवाल को वाइस हेड गर्ल और ऋतु प्रजापति को सोशल मीडिया इंचार्ज बनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. संध्या अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि डॉ. किरण मोदी और डॉ. बीएम अग्रवाल के साथ निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने किया। डॉ. गुप्ता ने कहा कि समारोह में इस वर्ष आगरा के विभिन्न प्रतिष्ठित इंटर कॉलेजों की 30 नई मेधावी छात्राओं का चयन उदयन शालिनी फेलोशिप के लिए किया गया। इससे आगरा चैप्टर से जुड़ने वाली शालिनियों की कुल संख्या 172 हो गई है। संस्था की ओर से प्रत्येक चयनित छात्रा के बैंक खाते में शैक्षिक कार्यों हेतु 10 हजार रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति स्थ...