मेधावियों के सिर सजा सम्मान का ताज, मेहनत का मिला इनाम
सहारनपुर, जून 1 -- सहारनपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सोमवार को कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में सम्मानित किया गया। समारोह में मेधावियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई, वहीं अभिभावकों और शिक्षकों ने भी इस कामयाबी पर गर्व जताया। कार्यक्रम की शुरुआत लखनऊ के लोक भवन में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के लाइव प्रसारण से हुई। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मेधावियों, अभिभावकों, शिक्षकों और प्रधानाचार्यों ने मुख्यमंत्री का संबोधन और सम्मान कार्यक्रम देखा। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, विधान परिषद सदस्य श्रींद शर्मा, नगर विधायक राजीव गुंबर, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, महापौर डॉ. अजय कुमार तथा जिलाधिकारी अरविंद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.