वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बेसिक स्कूलों में मेधावियों के साथ ही अभिभावकों को भी सम्मानित किया जाएगा। बेसिक शिक्षा महानिदेशालय और राज्य परियोजना निदेशालय ने सभी जिलों को यह निर्देश दिया है। इस योजना के तहत उन स्कूलों का चयन किया गया है जहां 232 से ज्यादा बच्चों का नामांकन हुआ है। प्रदेश में ऐसे 7800 और बनारस में 139 स्कूल चिह्नित किए गए हैं। गांव और शहरी क्षेत्रों में अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने को प्रेरित करने के लिए विभाग की तरफ से यह पहल की गई है। इसके लिए हर विद्यालय को 6500 रुपये का बजट भी दिया जाएगा। स्कूल में आयोजित होने वाले सम्मान समारोहों में हर कक्षा से एक-एक मेधावी छात्र और छात्रा, सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्र-छात्रा और इन बच्चों के अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। शासन से स्वीकृत 6500 रुपये के बजट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.