देवरिया, अप्रैल 28 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। ओमप्रकाश राव इंटर कॉलेज बसंतपुर रामपुर गढ़ की छात्रा प्रिया गुप्ता ने हाईस्कूल की परीक्षा में 94.67 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान हासिल किया। आकांक्षा यादव 91 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा नम्रता सिंह 90.5 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं इंटरमीडिएट में चांदनी खातून ने 86 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।नेहा शर्मा 84 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा रंजना कुशवाहा 82 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय परिसर में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को माल्यार्पण कर मेडल व शील्ड प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- आर्य बालिका इंटर कॉलेज में उत्कृष्ट छात्राओं को किया गया सम्मानित साथ ही 80 प्रतिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.