बांदा, मई 15 -- बांदा। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में संत तुलसी पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह हुआ। यशी सिंह प्रथम 96.8%, नैनशी द्वितीय, 88.6% एवं संस्कृति गुप्ता तृतीय 87.8% के अलावा नेहा, उजिका यादव, दिव्यांश साहू, प्रत्यक्ष पटेल, अनवी त्रिपाठी, उत्कर्ष साहू व आराध्या निगम बहुत अच्छे अंको के साथ टाप टेन रैंकर में शामिल रहे। इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धक संत कुमार गुप्ता, एडवाइजरी बोर्ड के सम्मानित सदस्य डा. राजमोहन गुप्ता, संतोष कुमार मसुरिहा, डा. जेएन चंसौरिया, बिंदु कुमार गुप्ता, राजेन्द्र अग्रवाल के अलावा डा. मनीष गुप्ता, अमित कुमार, दीपिका, सौदामिनी गुप्ता उप प्राचार्या डा. रिंकु सिंह और जगनायक यादव (डायरेक्टर) ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- प्रहलाद स्वरूप सरस्वती विद्या मंदि...