मेधावियों का हुआ सम्मान, खिल उठे चेहरे
देवरिया, जुलाई 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। सनबीम स्कूल में मंगलवार को दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित करने के लिए प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश कुमार सिंह मुख्य विकास अधिकारी, निदेशक अवनीश मिश्रा, उपनिदेशिका नीतू मिश्रा व प्रधानाचार्य अरविंद शुक्ला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षा में कक्षा दसवीं के 105 विद्यार्थियों में से 18 मेधावियों ने 90%से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।छात्र राघवेंद्र सिंह ने 98% अंक प्राप्त कर जनपद में द्वितीय तथा विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैष्णवी राव ने 96.4% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, अर्श पाराशर 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.