मेधावियों का हुआ सम्मान,उज्ज्वल भविष्य की कामना
हाथरस, मई 15 -- सीबीएसई बोर्ड के बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित हो जाने के बाद मेधावियों को सम्मानित किये जाने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को एसआरबी और एमएलडीवी पब्लिक स्कूल में मेधावियों को सम्मानित किया गया। आगरा रोड पर पॉलीटेक्निक कालेज के पीछे एस आर बी पब्लिक स्कूल में अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर विद्यालय के चेयरमैन एपी सिंह, डायरेक्टर प्रदीप सेंगर, मैनेजर पुनीत सेंगर, पंकज सेंगर,स्कूल की ट्रस्टी अलका रानी, दुर्गा सेंगर आदि ने किया। इस मौके पर मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एमएलडीवी पब्लिक इण्टर काॅलेज में इण्टरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड परीक्षा-2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसका शुभारम्भ उपजि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.