लखीमपुरखीरी, अप्रैल 27 -- स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय देवकली में आयोजित उत्तर प्रदेश के पहले अंतरराष्ट्रीय मेडिकल अल्ट्रूइज्म सम्मेलन में उस समय गर्व और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब मेधावी छात्रों को मंच पर सम्मानित किया गया। सदर विधायक योगेश वर्मा, डीएम अंजनी कुमार सिंह और सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने कॉलेज के पहले बैच में प्रथम वर्ष में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं क्रमशः अखिलेश यादव, छवि गुप्ता, मनीषा वर्मा व उदा खान को सम्मानित किया। अतिथियों ने मेडिकल कॉलेज की प्रकाशित पुस्तिका 'कांफ्रेंस सोवेनियर' का विमोचन भी किया। सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि पहले प्रदेश में सीमित मेडिकल कॉलेज और सीटों के कारण कई होनहार छात्रों का दाखिला नहीं हो पाता था, लेकिन मुख्यमंत्री ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.