लखनऊ, जून 21 -- लखनऊ, संवाददाता। सरोजनीनगर के बेंती के मजरा कल्लनखेड़ा में रविवार को जनसुनवाई शिविर 'आपका विधायक, आपके द्वार' के 172वें संस्करण का आयोजन किया गया। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से आयोजित इस जनसुनवाई शिविर में 70 वर्ष आयु के दो वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनवाए गए। नेत्र परीक्षण शिविर में 46 लोगों ने नेत्र परीक्षण हुआ। वहीं 30 जरूरतमंद वृद्धजनों को निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। जबकि 10वीं व 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों काजल, राधा, शिवा व आरती को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया। गांव में 186वें बॉयज यूथ क्लब और 121वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। कार्यक्रम में राजीव शुक्ला, प्रदीप, विजय लोधी, विकास , चंद्रकांत यादव, महेश, रामबरन, आदित्य, कमल, रामस्वरूप, राम देवी, सुखरानी, सुनी...