मेधावियों का पुरस्कार देकर किया सम्मानित
बागपत, मई 16 -- खेकड़ा। बडागांव स्थित श्यादवाद जैन एकेडमी में आयोजित सम्मान समारोह में कक्षा 12 के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्रा इशिका त्यागी ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आर्या त्यागी और मुस्कान शर्मा ने 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्वेना शर्मा ने 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा मंदीप त्यागी, अनुराग शर्मा, यति त्यागी, वंश त्यागी, अनुराग त्यागी, जिया शर्मा, सुजल जैन और शिवा शर्मा को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। प्रबंधक त्रिलोक चंद जैन ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय लगातार उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है। यह भी पढ़ें- जरुरी:: देव कृष्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.