प्रयागराज, मई 17 -- वंदना चाइल्डकेयर ट्रस्ट की ओर से सलोरी स्थित स्वदेश सेवा संस्थान के कार्यालय में सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. पुष्पा पाल ने मेधावी छात्र-छात्राओं और मातृ शक्तियों को सम्मानित किया। साथ ही जरूरतमंदों को कपड़े व खाद्य सामग्री वितरित की गई। डॉ. पुष्पा ने कहा कि महिलाएं समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं। वंदना चाइल्डकेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष वंदना पांडेय, उपाध्यक्ष कल्पना गुप्ता, कोषाध्यक्ष ममता केसरवानी, मृदुला, मांडवी मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- रोटरी इलाहाबाद ने मेधावियों को किया सम्मानित यह भी पढ़ें- रोटरी इलाहाबाद ने मेधावियों को किया सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...