मेधान्श ने बढ़ाया गौरव, आईआईएससी बेंगलुरु चुना
गोरखपुर, अगस्त 19 -- गोरखपुर। शहर के दाउदपुर इलाके के मेधान्श त्रिपाठी ने गणित और शोध के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। आईआईटी जैम-2026 में उत्कृष्ट ऑल इंडिया रैंक हासिल करने के साथ उन्हें आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी गुवाहाटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश का अवसर मिला है। मेधान्श ने इन विकल्पों के बजाय देश के प्रमुख शोध संस्थान आईआईएससी बेंगलुरु को परास्नातक अध्ययन के लिए चुना है। मेधान्श ने आईआईएससी की आई-पीएचडी प्रवेश परीक्षा और आईएनडीआई में ऑल इंडिया रैंक-3, इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट (आईएसआई), कोलकाता की प्रवेश परीक्षा में रैंक-3 तथा टीआईएफआर की परीक्षा में रैंक-4 हासिल की। शहर के एक निजी स्कूल के छात्र रहे मेधान्श ने पीआरएमओ, आरएमओ और आईएनएमओ भी क्वालिफाई किया। पिता आनंद प्रकाश त्रिपाठी प्रशासनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.