फतेहपुर, अप्रैल 1 -- छिवलहा। कस्बा स्थित स्व. शिवराम साहू इंटर कालेज एवं कंपोजिट विद्यालय पलिया बुजुर्ग में मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही पीसीएस 2024 में चयनित अविनाश कुमार तथा ईशा श्रीवास्तव का भी स्वागत किया गया। प्रबंधक व शिक्षकों द्वारा दोनों सफल अभ्यर्थियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहीं चयनित होने वाली मेधाओं ने बच्चों को कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन के चलते इस मुकाम को हासिल करने की बात कही। इस मौके पर मन भवन शास्त्री, रामू बाजपेई, मोनू पाल, गुलाब सिंह, जय प्रकाश साहू, उर्मिला साहू, शिव कुमार भारती, अशरफ अली, गयासुद्दीन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.