फतेहपुर, मई 10 -- हथगाम। ब्लाक सभागार में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा की मेधाओं को श्रेष्ठ भारत सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्था द्वारा आस्था, अनुभव पाल, दिव्यांशी, अमित, प्रशांत चौहान, शिवशंकर, शिखा देवी सहित 52 मेधाओं को थाना प्रभारी अरुण चर्तुवेदी, नायब तहसीलदार खागा अशोक कुशवाहा द्वारा प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिवसिंह सागर, राहुल राजपूत, महेंद्र सिंह यादव, मनभावन शास्त्री, वसीम सनम, श्रीकांत साहू, रामजी श्रीवास्तव, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...