मेधांश बने शतरंज के चैंपियन
लखनऊ, जून 7 -- लखनऊ, संवाददाता। अविजय चेस अकादमी में सम्पन्न हुई तृतीय प्रोफेशनल ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट के सातवें और अंतिम चक्र में मेधांश सक्सेना ने राजेंद्र कुमार को मिडिल गेम में शिकस्त दे कर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। मेधांश प्रतियोगिता के सातों चक्र जीत कर अजेय रहे। आशु वर्मा ने छह अंकों के साथ द्वितीय स्थान सुरक्षित किया। आरिफ अली तथा पवन बाथम दोनों ने 5.5 - 5.5 अंक अर्जित किये परन्तु टाई ब्रेक स्कोर के आधार पर क्रमशः तृतीय एवं चतुर्थ स्थान पर रहे। अंडर 9 आयु वर्ग में अव्याना ढिल्लन प्रथम तथा आद्यांत गुप्ता द्वितीय, अंडर 11 आयु वर्ग में अद्विका ढिल्लन प्रथम तथा दक्ष प्रताप सिंह द्वितीय रहे। वेटेरन वर्ग में सैय्यद इरफान को पहला तथा यूवी सिंह को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ, जबकि सान्वी अग्रवाल महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ रहीं। उत्तर प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.