मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज में राज्य कोटे से अबतक 45 विद्यार्थियों का हुआ नामांकन
पलामू, सितम्बर 1 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2026-27 सत्र के लिए एमबीबीएस नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। एक सितंबर की शाम साढ़े चार बजे तक राज्य कोटा की 83 सीटों के विरुद्ध 45 विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका था। इस कोटे में अभी 38 सीटें रिक्त हैं। राज्य कोटा के प्रथम चरण का नामांकन 28 अगस्त से शुरू हुआ है, जो पांच सितंबर तक चलेगा। केंद्र कोटा के प्रथम चरण के नामांकन की निर्धारित अवधि 22 से 31 अगस्त तक थी। इस दौरान कॉलेज में छह विद्यार्थियों का नामांकन हुआ। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार प्रथम चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित गाइडलाइंस के तहत दूसरे चरण का नामांकन शुरू किया जाएगा। यह भी पढ़ें- एमबीबीएस-बीडीएस दाखिले को दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग का नया शेड्यूल जारी प्राचार्य डॉ. जेएस राव न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.