मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज में राज्य कोटे के 45 विद्यार्थियों का हुआ नामांकन
पलामू, सितम्बर 1 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस नामांकन की प्रक्रिया जारी है। एक सितंबर की शाम साढ़े चार बजे तक राज्य कोटा की 83 सीटों के विरुद्ध 45 विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका था। नामांकन रिपोर्ट के अनुसार अभी 38 सीटें रिक्त हैं। राज्य कोटा के प्रथम चरण का नामांकन 28 अगस्त से शुरू हुआ है, जो पांच सितंबर तक चलेगा। वहीं, केंद्र कोटा के प्रथम चरण का नामांकन 22 से 31 अगस्त तक निर्धारित था। इस चरण में छह विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार केंद्र और राज्य कोटा के प्रथम चरण की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। प्रथम चरण पूरा होने के बाद निर्धारित गाइडलाइंस के अनुसार दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी。 यह भी पढ़ें- एमबीबीएस-बीडीएस दाखिले को दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग का नया शेड्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.