पलामू, फरवरी 2 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज के नए प्राचार्य के रूप में डॉ जक्का श्रीनिवास राव ने रविवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने एकेडमिक परीक्षा को ससमय पूर्ण करना, निर्माणाधीन कॉलेज हॉस्पिटल में ओपीडी को जून तक शुरू कराने व विद्यार्थियों के बीच अनुशासन बनाए रखते हुए कॉलेज के बेहतर संचालन के लिए वे प्रतिबद्धता व्यक्त की। डॉ जेएस राव ने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई एमजीएम जमशेदपुर से पूर्ण किया। एमडी एएमसी विशाखापत्तनम से पूर्ण किया। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात 2002 में ट्यूटर के रूप में पढ़ाने लगे। 2015 में एसोशिएट प्रोफेसर के रूप में धनबाद में शिक्षण किया। 2024 में एफएमटी विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष के रूप में पुनः जमशेदपुर में कार्यरत हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.