मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज में दूसरे राउंड की काउंसिलिंग शुरू, 22 सीटें रिक्त
पलामू, सितम्बर 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमआरएमसीएच) में सत्र 2026 के एमबीबीएस कोर्स में नामांकन के लिए दूसरे राउंड की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। 100 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज में पहले राउंड के बाद 22 सीटें रिक्त हैं। इन सीटों को दूसरे चरण की काउंसिलिंग के माध्यम से भरने की प्रक्रिया चल रही है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जेएस राव ने बताया कि केंद्र कोटा के लिए दूसरे राउंड की काउंसिलिंग 3 से 11 सितंबर तक चलेगी। राज्य कोटा के दूसरे राउंड की काउंसिलिंग 7 से 11 सितंबर तक निर्धारित है। उन्होंने बताया कि केंद्र कोटा के तहत अब तक 6 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है। नॉर्थ ईस्ट की दो सीटों को मिलाकर इस कोटे में 11 सीटें रिक्त हैं। दूसरी ओर, राज्य कोटा में अब तक 72 विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.