रांची, मार्च 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी रांची समेत झारखंड के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार को गर्मी और धूप की तपिश ने लोगों को परेशान किया। राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस तक ऊपर पहुंच गया है। मेदिनीनगर में गर्मी का सबसे ज्यादा असर देखा गया, जहां पारा 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक गर्मी का यह रुख बरकरार रहेगा, हालांकि शनिवार शाम से मौसम में बदलाव की संभावना है। रांची का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से क्रमशः तीन और दो डिग्री अधिक है। वहीं, बोकारो का न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री और मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक चल रहा है। जमशेदपुर में राज्य का सबसे अधिक न्यूनतम तापम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.