पलामू, मई 24 -- मेदिनीनगर, अरुण कुमार शर्मा। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था मानसून से पहले सुदृढ़ करने के लिए 63 केवी के 30 नए ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की मेदिनीनगर एरिया बोर्ड ने संबंधित योजना बनाकर कार्य शुरू की है। इसके लिए शहर में 30 जगहों की खोज शुरू कर दी गई है। 30 जून से पहले सभी ट्रांसफार्मर को अधिष्ठापित करने की योजना है। इसके अलावा पहले से अधिष्ठापित ट्रांसफार्मर से संबंधित पुराना जर्जर एलटी तार को हटाकर 300 मीटर तक नए केबल वायर लगाया जाएगा। यह भी पढ़ें- अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोशबिजली आपूर्ति में सुधार झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के मेदिनीनगर एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक श्रवण कुमार ने शनिवार को हिन्दुस्तान अख़बार से बात...