मेदिनीनगर में 20 को प्रस्तावित साइक्लोथॉन को लेकर उपायुक्त ने किया विमर्श
पलामू, जून 17 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में पलामू जिला साइक्लिंग एसोसिएशन के साथ बैठक कर पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर 20 जून को प्रस्तावित साइक्लोथॉन के सफलता के लिए कार्ययोजना बनाई। पलामू जिले पदाधिकारीगण एवं एसोसिएशन के पदधाररियों के साथ उपायुक्त से विमर्श के दौरान जिला साइक्लिंग एसोसिएशन के प्रवक्ता राजीव मुखर्जी ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी और आवश्यक सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने बताया कि साइक्लोथॉन की शुरुआत ब्राइट लैंड स्कूल से होगी। बाईपास होकर पुलिस लाइन तक जाएगी जहां समापन किया जाएगा। उपायुक्त ने आयोजन को सफल बनाने के लिए पलामू जिला साइक्लिंग एसोसिएशन को हर संभव मदद करने करने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- चक्रध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.