पलामू, मार्च 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के मेदिनिनगर सिटी में हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण तरीके से श्रीरामनवमी मनाया जायेगा। इसके लिए शहर के दुर्गा मंडप, गीता भवन परिसर में बुधवार को श्री महावीर नवयुवक दल (जनरल) के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन सदर एसडीओ सुलोचना मीणा ने मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान एसडीओ ने कहा कि मेदिनीनगर शहर में रामनवमी का अत्यंत भव्य और अनुशासित तरीके से मनाया जाता है, जिसमें प्रशासन, प्रेस और शहरवासियों का सराहनीय सहयोग मिलता है। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी प्रकार की समस्या या कमी नजर आती है तो समय रहते जिला प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि उसका समाधान किया जा सके। पलामू में हमेशा से आपसी भाईचारे और सौहार्द की परंपरा रही है, जहां हिंदू-मुस्लिम...