मेदिनीनगर में मुख्य बाजार में एक दुकान जलकर राख, भुक्तभोगी ने आग लगाने की जताई आशंका
पलामू, जून 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के मुख्य बाजार स्थित लादीगढ़ कॉम्प्लेक्स के सामने स्थित शुक्रवार की सुबह में एक दुकान में आग लग जाने से झोला, बोड़ा, झाड़ू सहित अन्य सामानों की दुकान जलकर नष्ट हो गई। घटना में लगभग 50 हजार रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास की दुकानों और मकानों को बड़ी क्षति से बचा लिया गया। दुकान के मालिक अविनाश प्रकाश ने पुरानी रंजिश आग लगा दिए जाने की आशंका जताई है। मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि मामले में अब तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अविनाश प्रकाश ने बताया कि उनके घर के सामने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.