पलामू, मई 31 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद-रांची के तत्वावधान में रविवार को पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के सात परीक्षा केंद्रों पर बीएड, एमएड और बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- 4169 परीक्षार्थियों ने दिया इम्तिहान, 276 ने छोड़ी परीक्षापरीक्षा की प्रक्रिया प्रवेश परीक्षा सीसीटीवी और वीक्षकों के निगरानी में ली गई। परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे शुरू हुई और दोपहर साढ़े 12 बजे समाप्त हुई। परीक्षार्थी सुबह साढ़े सात बजे से ही अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिए थे। आठ बजे से परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश शुरू हो गया था। ठीक सवा 10 बजे परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र के अंदर इंट्री के बाद मेन गेट को बंद कर दिया गया था। हालांकि एक-दो परीक्ष...