पलामू, फरवरी 28 -- मेदिनीनगर के महापौर पद की मतगणना जारी, अन्य की हुई पूरी मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के तहत पलामू जिला अंतर्गत सभी पांच नगर निकाय निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना शुक्रवार को देर रात तक जारी है। विश्रामपुर, हुसैनाबाद, छतरपुर, हरिहरगंज की मतगणना कार्य पूरा कर लिया गया है। जीएलए कॉलेज के बहुउद्देश्यीय परीक्षा भवन में निर्धारित समय पूर्वाह्न 8 बजे से शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से प्रारंभ हुई। पहला रूझान दिन के 1 बजे से आना शुरू हुआ। देर शाम तक वार्ड पार्षद व वार्ड सदस्यों व अन्य नगर निकाय के अध्यक्ष का रिजल्ट आ गया परंतु मेदिनीनगर के महापौर के लिए मतगणना अभी जारी है। 29 से 35 वार्ड के लिए भी मतगणना अभी जारी है। प्रत्येक नगर निकाय के लिए अलग-अलग टेबल एवं राउंड की व्यवस्था की गई थी। प्रत्येक राउंड की ...