पलामू, अप्रैल 25 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। भारतीय संस्कृति, आस्था और सामाजिक मूल्यों की प्रतीक गौ माता के सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से 27 अप्रैल को पलामू में गौ माता सम्मान रैली का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान देशभर में जन-जागरण के रूप में चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को गौ सेवा के प्रति जागरूक और प्रेरित करना है। रैली श्री गौशाला से प्रातः 11 बजे प्रारंभ होकर रेड़मा चौक होते हुए अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय तक जाएगी। शनिवार को श्रीगौशाला में बैठक कर आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी रैली में तय करने के लिए कार्ययोजना बनाई। मेदिनीनगर सिटी के बारालोटा मोहल्ल स्थित श्री गौशाला के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह डिंपल ने बताया कि इस रैली के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया जाएगा कि गौ माता केवल धार्मिक आस...