पलामू, अप्रैल 3 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने लोक सभा में नियम 377 के तहत मेदिनीनगर सिटी के बैरिया में स्थित बंद पड़ी आकाशवाणी एवं दूरदर्शन केंद्र की रिकॉर्डिंग कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों को प्रारम्भ करने संबंधी अति महत्वपूर्ण मामले को उठाया। साथ ही उक्त मामले को लेकर भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव जी को पत्र लिखकर एवं व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर रिकॉर्डिंग कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों को प्रारम्भ करने का अनुरोध किया है। सांसद ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान से ही इस केंद्र पर रिकॉर्डिंग कार्यक्रमों एवं संचालन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था, जो उस समय की परिस्थितियों में उचित था। परन्तु यह अत्यंत चिंता का विषय है कि महामारी समाप्त होने के पश्चात भी अब तक इन गतिविधियों को...