पलामू, अप्रैल 10 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए अनुबंध पर तीन चिकित्सकों की चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 15 अप्रैल से पहले अनुबंध संबंधी प्रक्रिया पूरी कराने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति के पास उपस्थित होने का निर्देश चयनित चिकित्सकों को दिया गया है। मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-23 स्थित नई मोहल्ला में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(यूपीएचसी) का संचालन मेदिनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के तहत किया जाता है जबकि वार्ड-34 के चैनपुर बाजार मोहल्ला में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन चैनपुर सीएचसी के माध्यम से किया जाता है। तीसरा केंद्र विश्रामपुर नगर नगर पर्षद के वार्ड-8 अंतर्गत रेहला क्षेत्र के डंडिला मोहल्ला में स्थित है। गत 16 जनवरी को हुई इंटरव्यू के आधार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.