पलामू, मई 20 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश यादव को बनाया गया है जबकि बिश्रामपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चिरंजीव मंडल बनाए गए हैं। इसी प्रकार लेस्लीगंज (पांकी) के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार-2 को बनाया गया है जबकि छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में प्रशांत कुमार -1 को बनाया गया है। इसके अलावा आशुतोष कुमार सत्यम, विजय कुमार महतो, शिवपूजन बहेलिया, संदीप सुमन, सुरेश प्रसाद, अजय कुमार विजेता और अवध कुमार यादव को लेस्लीगंज स्थित आईआरबी 10 में पदस्थापित किया गया है जबकि सतीश कुमार, नवल किशोर प्रसाद, बैद्यनाथ प्रसाद, शकील आबिद शम्स, दयानंद आजाद को लेस्लीगंज स्थित जैप-8 में पदस्थापित किया गया है। यह भी पढ़ें- रविकांत डीएसपी और सुशील बने एसडीपीओ पुलिस प्रशासन में नए बदलाव से कानून व्य...