मेदांता अस्पताल में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी सेवा शुरू
रांची, अगस्त 26 -- रांची, संवाददाता। मेदांता अब्दुर रज्जाक अंसारी मेमोरियल वीवर्स अस्पताल, रांची में कैंसर मरीजों के लिए सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (शल्य कैंसर चिकित्सा) सेवा की शुरुआत की गई है। यहां झारखंड और पड़ोसी राज्यों के मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श, सटीक निदान तथा आधुनिक उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। सेवाओं के तहत मेडिकल और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के समन्वय से एकीकृत इलाज योजना तैयार की जाएगी। अस्पताल के निदेशक विश्वजीत कुमार, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. ऐन श्रीकांत और ऑन्को-सर्जन डॉ. अनीश ने समय पर जांच व व्यापक उपचार पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- मेदांता अस्पताल में आंकोलॉजी सेवा शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.