इंडियन वेल्स, मार्च 15 -- डेनिल मेदवेदेव ने शीर्ष वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्काराज को इस साल की पहली हार का स्वाद चखाया है। रविवार 15 मार्च को सीधे सेटों में जीत दर्ज करके मेदवेदेव ने इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। मेदवेदेव ने सेमीफाइनल में अल्काराज को 6-3, 7-6 (3) से पराजित किया। फाइनल में रूस के 11वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मेदवेदेव का मुकाबला इटली के दूसरी वरीयता प्राप्त यानिक सिनर से होगा। सिनर ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-2, 6-4 से हराया। अल्काराज ने इससे पहले इस साल लगातार 16 मैच जीते थे, जिनमें ऑस्ट्रेलियाई ओपन और कतर ओपन के खिताब शामिल हैं। मेदवेदेव ने इस जीत से अल्काराज और सिनर के बीच एक और फाइनल की संभावना को खत्म कर दिया। मेदवेदेव इससे पहले अल्काराज़ के खिलाफ अपने पिछले चार मुकाबलों में हार गए थे, जिनमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.