लखीसराय, जनवरी 29 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बुधवार को एसपी द्वारा मेदनीचौकी थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना में संचालित प्रशासनिक एवं विधि-व्यवस्था से जुड़े कार्यों की गहन समीक्षा की गई। एसपी ने विशेष रूप से लंबित कांडों की स्थिति, अनुसंधान की प्रगति, केस डायरी संधारण, अभिलेखों की अद्यतन स्थिति तथा लंबित मामलों के निष्पादन की गति पर ध्यान दिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। साथ ही उन्होंने कहा कि अनुसंधान कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराध नियंत्रण, नियमित गश्ती, रात्रि पेट्रोलिंग एवं संव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.