भागलपुर, अप्रैल 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू के पीजी जूलॉजी विभाग में फिर से रिसर्च मेथोडोलॉजी कोर्स में फेल विद्यार्थी को पास करने का मामला सामने आया है। अंकों में छेड़छाड़ के बाद पास करने का आरोप विभाग के शिक्षक डॉ. इकबाल अहमद ने लगाते हुए कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा को लिखित शिकायत की है। मामले में परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा ने कहा कि इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए फाइल बढ़ाई गई है। जबकि हेड डॉ. धर्मशिला कुमारी ने कहा कि सभी नियम के तहत हुआ है। इसका जवाब दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- स्नातक सेमेस्टर-3 का 22 अप्रैल तक भरा जाएगा फार्म यह भी पढ़ें- बीआरएम कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य को लेकर विश्वविद्यालय ने जारी नहीं किया नोटिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...