मेथोडिस्ट चर्च में सादगी व श्रद्धा के साथ मनाया गया गुड फ्राइडे
संभल, अप्रैल 3 -- शहर के मेथोडिस्ट चर्च में गुड फ्राइडे का पर्व प्रेम, सहयोग और सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए विशेष प्रार्थना सभाओं में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पादरी केपी सिंह द्वारा पवित्र बाइबिल के पाठ से हुई। उन्होंने चारों सुसमाचारों के माध्यम से प्रभु यीशु को क्रूस पर चढ़ाए जाने के घटनाक्रम का विस्तार से वर्णन किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु को अनेक प्रकार की यातनाएं दी गई थीं। उनके हाथों और पैरों में कीलें ठोकी गईं, सिर पर कांटों का ताज पहनाया गया और उनकी पसली में भाला मारा गया। इन असहनीय पीड़ाओं के बावजूद प्रभु ने मानवता के प्रति प्रेम और क्षमा का संदेश देते हुए अपने अत्याचारियों को भी माफ कर दिया। पादरी ने क्रूस पर प्रभु यीशु द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.