मेथोडिस्ट चर्च में गुड फ्राइडे पर हुई विशेष प्रार्थना सभा
संभल, अप्रैल 3 -- शहर के फव्वारा चौक स्थित मेथोडिस्ट चर्च में गुड फ्राइडे के अवसर पर शुक्रवार को विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। यह सभा दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गुड फ्राइडे प्रभु ईसा मसीह के उस सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है, जो उन्होंने मानव जाति के पापों के प्रायश्चित के लिए दिया। इस अवसर पर उनके प्रेम, त्याग और क्षमा के संदेश को याद किया गया। प्रार्थना सभा के दौरान प्रभु यीशु मसीह द्वारा क्रूस पर बोले गए अंतिम सात वचनों पर चंदौसी एवं मुरादाबाद से आए वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इसमें पादरी आशुतोष सैमुअल ने पहला वचन, जोन रवि ने दूसरा, सोनिया मैकडॉनल ने तीसरा, विनय लाल ने चौथा, ड्रीमा लाल ने पांचवां, दीपक कंफर्ट ने छठा और रेवरेन डेनियल मसीह ने सातवां व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.