गोपालगंज, फरवरी 21 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। एनएच-27 स्थित समेकित जांच चौकी बलथरी में शुक्रवार देर रात मेथेनॉल लदी टंकी ट्रक में बालू लदे ट्रक की टक्कर के बाद हो रहे रिसाव पर शनिवार सुबह अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने काबू पा लिया। अब रिसाव के बाद टंकी में बचे मेथेनॉल को सुरक्षित स्थान पर रिफिल कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, टंकी में बचे मेथेनॉल को दूसरी टंकी में रिफिल किया जाएगा। इसके लिए बलथरी चेकपोस्ट पर खड़ी मेथेनॉल टंकी को सिधवलिया प्रखंड के राजापट्टी कोठी स्थित सोना सती ऑर्गेनिक कंपनी भेजा जाएगा, जहां सुरक्षित तरीके से मेथेनॉल को दूसरी टंकी में रिफिल किया जाएगा। सुरक्षित रिफिलिंग की प्रक्रिया के लिए यूपी के अमेठी स्थित कंपनी के मैनेजर और सुपरवाइजर मौके पर पहुंच चुके हैं। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.