छपरा, मार्च 20 -- - एनएच-19 पर रात से लगने वाला जाम दिन 11 बजे तक बना रहता, स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित - ऑफिस जाने वाले लोग परेशान, एंबुलेंस की रफ्तार भी थमी फोटो- 12 मेथवलिया चौक पर सड़क पर वाहनों की लंबी कतार, जाम से प्रभावित आवागमन। पेज तीन या पांच पर हिन्दुस्तान संवाददाता, छपरा। शहर को मढ़ौरा और नगरा से जोड़ने वाला मेथवलिया चौक इन दिनों स्कूली बच्चों की परेशानी का सबसे बड़ा कारण बन गया है। शुक्रवार को भी भीषण जाम लगा। इससे वाहनों की लंबी कतार लगी रही। एनएच-19 पर लगने वाले लंबे जाम ने छात्रों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित कर दी है। स्कूल बस, ऑटो और निजी वाहनों से आने-जाने वाले बच्चे रोज देर से स्कूल पहुंच रहे हैं, जिससे पढ़ाई और परीक्षा दोनों पर असर पड़ रहा है। मेथवलिया चौक के आसपास रात से ही वाहनों की कतार लगनी शुरू हो जाती है,...