मेथवलिया चौक पर गुरुवार को भी जाम बरकरार, शाम से शुरू होकर सुबह तक थमी रफ्तार
छपरा, मार्च 26 -- - बुधवार की शाम से लगी वाहनों की लंबी कतार, कई किलोमीटर तक फंसे रहे वाहन - एनएच-19, एनएच-722, बाजार समिति मार्ग से लेकर सुरेश चौक व नेवाजी टोला तक असर फोटो- 22 मेथवलिया चौक पर जाम के कारण सड़क पर फंसे वाहन। छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर को मढ़ौरा और नगरा से जोड़ने वाला मेथवलिया चौक गुरुवार को भी भीषण जाम की चपेट में रहा। बुधवार की शाम से ही यहां वाहनों का दबाव बढ़ना शुरू हो गया था। रातभर रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनी रही और गुरुवार की सुबह भी हालात सामान्य नहीं हो सके। दिन करीब 11 बजे तक एनएच-19 पर कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लगी रही।मेथवलिया चौक पर जाम लगते ही इसका सीधा असर एनएच-19 के दोनों छोर पर दिखने लगता है। मढ़ौरा-नगरा की ओर जाने वाले वाहन लंबी लाइन में फंस जाते हैं, वहीं शहर की ओर आने वाले वाहन भी रेंगते नजर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.