मेढ़ विवाद में पिता-पुत्र पर हमला, आठ पर रिपोर्ट
रामपुर, जून 15 -- सैफनी/शाहबाद। ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव भगवतीपुर में खेत की मेढ़ साफ करने को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी नुसरत खां ने तहरीर में बताया कि वह शनिवार सुबह अपने पिता हसरत खां के साथ खेत की मेढ़ साफ कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और खेत से हटने को कहने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई, जिसमें नुसरत और उनके पिता घायल हो गए। बचाव के लिए पहुंचे चचेरे भाई इम्तियाज के साथ भी मारपीट की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.