पीलीभीत, जून 15 -- पीलीभीत। गांव के चार लोगों के खिलाफ खेत पर हमला करने तथा जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप किसान ने लगाया है। कोर्ट के आदेश पर थाना गजरौला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- मेढ़ विवाद की रंजिश में हमला और फायरिंग का आरोपआरोपियों की पहचान थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम पिपरिया करम निवासी कुलवीर सिंह ने कोर्ट के आदेश पर थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि गांव में मेड़ विवाद को लेकर पहले से रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि 5 नवंबर 2025 को इसी विवाद के चलते उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद से आरोपी पक्ष उनसे दुश्मनी मानता है।घटना का वर्णन 23 मई 2026 को सुबह लगभग सात बजे वह अपने खेत पर अकेले कार्य कर रहे थे। तभी गांव के निवासी मंजीत सिंह, मल्कीत सिंह, जसवि...