हरदोई, नवम्बर 22 -- पाली। सलौनी गांव में शनिवार सुबह खेत की मेढ़ को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पर कई राउंड फायर करने का आरोप लगाते हुए डायल 112 पर सूचना दे दी। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में 112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सलौनी निवासी घुरई और साकिर के बीच सुबह करीब नौ बजे मेढ़ तोड़ने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे से गाली-गलौज पर उतर आए। आरोप है कि घुरई पक्ष ने घर के अंदर से हथौड़ी में गंधक-पोटाश भरकर उसे दागना शुरू कर दिया। तेज धमाकों की आवाज से ग्रामीणों को लगा कि असली फायरिंग हो रही है। इसी दौरान साकिर के भतीजे जीशान ने डायल 112 पर लगातार गोली चलने की सूचना दे दी। कुछ ही देर में पुलिस की गाड़ियाँ गांव में पहुंच गईं। ग्रामीणों ने भी धमाकों की आवाज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.