बागपत, मार्च 12 -- बिनौली। गल्हैता गांव में जंगल में कृषि भूमि की मेढ़ तोड़कर अपने चक में मिलाकर सिंचाई करने का विरोध करने पर तीन लोगों ने एक दंपत्ति को तमंचे और धारदार हथियारों से मारपीट कर घायल कर दिया। सुमित्रा देवी ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीती 10 मार्च को सुबह वह और उसका पति रविन्द्र सिंह अपने खेत पर गये तो उन्होंने देखा पड़ोसी खेत वाले महेंद्र और उसके पुत्र सोनू और मोनू ने उनके खेत की मेढ़ तोड़कर अपने चक में मिला लिया और उसकी सिंचाई भी कर दी, जब उन्होंने इसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की और जान से मार देने की धमकी दी। उन्होंने वहॉ से भागकर अपनी जान बचाई। इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्राप्त तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...