अमरोहा, दिसम्बर 22 -- अमरोहा। मेढ़ को लेकर विवाद में महिलाओं पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की। जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया। मामले में एक ही परिवार के पांच लोगों के विरुद्व रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव रामपुर सफेद का है। यहां पर अर्जुन सिंह व कूडे सिंह के परिवार रहते हैं। दोनों के खेत आस-पास में हैं। दोनों परिवार में काफी समय से मेढ़ को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि 10 दिसंबर को मेढ़ बांधने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। उसके बाद कूड़े सिंह के बेटे वीरेश, रमेश, विरेश के बेटे रवि व शनि तथा रमेश के बेटे नीरज ने अर्जुन सिंह के परिवार की महिलाओं पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से पीट कर संगीता देवी, काजल, मनोज देवी व संगीता को घायल कर दिया। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.