मेढ़ को लेकर परिवार में विवाद, एक घायल
बिजनौर, मई 25 -- धामपुर। खेत की मेढ़ को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने तूल पकड़ लिया। जानलेवा हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि खेत की मेढ़ को लेकर उसकी अपने चाचा समरपाल सिंह से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान चाचा ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घर से लाठी लेकर हमला करने दौड़े। इसी बीच बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़ित के पिता पर लाठी से वार कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई।वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चाचा समरपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.