अमरोहा, मई 29 -- हसनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव कूड़ी वीरान के जंगल में बुधवार को खेत की मेड के विवाद को लेकर किसान पर फावड़े से वार कर दिया गया। किसान का हाथ कट गया। तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।गांव निवासी पंकज चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को उसका भाई मोनू चौहान अपने खेत पर पानी चल रहा था। इसी दौरान खेत की मेढ़ के विवाद को लेकर नजदीक खेत स्वामी कृपाल व उसके बेटे ब्रजपाल व काविंद्र ने उस पर हमला बोल दिया। मोनू पर फावड़े से वार किया गया। बचाव के दौरान मोनू का हाथ फावड़े से कट गया। लाठी-डंडों से भी उसकी पिटाई की गई। मोनू गंभीर घायल हो गया। चीख पुकार सुन आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। मोनू को सीएचसी में भर्ती कराया गया, ज...