नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- रेनो काइगर (Renault Kiger) ने कमाल कर दिया है। Global NCAP क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए काइगर ने 5 में से 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। खास बात यह है कि इस मेड-इन-इंडिया सब-कॉम्पैक्ट SUV को पहले सिर्फ 2-स्टार रेटिंग मिली थी। हालांकि, इस बार टेस्ट में 6 एयरबैग वाला वेरिएंट शामिल था। Global NCAP ने इस क्रैश टेस्ट के वीडियो और फोटोज को भी रिलीज किया है।साउथ अफ्रीका के लिए किया गया क्रैश टेस्ट ग्लोबल NCAP की रिपोर्ट के मुताबिक यह क्रैश टेस्ट खास तौर पर साउथ अफ्रीकी बाजार के लिए किया गया था। काइगर का प्रोडक्शन भारत में होता है और यहां से इसे साउथ अफ्रीका समेत दूसरे मार्केट्स में एक्सपोर्ट किया जाता है। क्रैश टेस्ट के पहले स्टेज में एसयूवी का 64kmph की रफ्तार पर फ्रंट ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट किया ग...