आगरा, अप्रैल 21 -- जनगणना में ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों की सेहत को लेकर समस्याएं सामने आने लगी हैं। अब तक 20 कर्मियों के अस्वस्थ्य होने की जानकारी मिली है। जिन्होंने प्रमुख जनगणना अधिकारी कार्यालय में अपने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये हैं। ऐसी स्थिति में कर्मियों के परीक्षण को लेकर प्रशासन ने व्यवस्था कर दी है। यदि किसी कर्मचारी को कोई सेहत संबंधी दिक्कत है तो वह अपना प्रार्थना पत्र जिला अस्पताल में गठित मेडीकल परीक्षण बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करेगा। जिस बीमारी की शिकायत होगी, उसी के अनुरूप उनका परीक्षण संबंधित चिकित्सक करेंगे और अपनी रिपोर्ट बोर्ड के अध्यक्ष को सौंपेंगे। जिसके आधार पर आगे की प्रक्रिया हो सकेगी। यह भी पढ़ें- जनगणना प्रशिक्षण से गैरहाजिर कर्मियों पर दर्ज होगी एफआईआर जिला जनगणना अधिकारी एडीएम वित्त दिग्विजय प्रताप सिंह न...