फतेहपुर, मई 12 -- फतेहपुर, संवाददाता। दोआबा के मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही लोगों की सेहत पर असर दिखने लगा है। जिला अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में इन दिनों सर्दी-खांसी और सीने में जकड़न के मरीज तेजी से बढ़े हैं। वहीं कुछ दिन पहले तक बड़ी संख्या में आने वाले सिरदर्द और चक्कर के मरीजों में कमी आई है। डाक्टर मौसम के अनुकूल दिनचर्या अपनाने और इम्युनिटी मजबूत रखने की सलाह दे रहे हैं। रविवार की छुट्टी के बाद जिला अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में सोमवार को मरीजों की खासी भीड़ रही। अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी, गले में खराश और सीने में जकड़न की शिकायत लेकर पहुंचे। डाक्टरों के मुताबिक वायरल संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते एक पखवारे तक तेज धूप और भीषण गर्मी के चलते सिरदर्द व चक्कर के मरीज अधिक आ रहे थे। अचानक बारिश और तापमान में गिरावट के बाद मौस...