बेगुसराय, मई 9 -- चेरियबरियारपुर। प्रखंड क्षेत्र के कोरजाना के भूसारी कोल्ड स्टोरेज परिसर में शनिवार को मेडिवर्सल सिमरन के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सैंकड़ों मरीजों ने पहुंचकर अपना इलाज कराया। तीन चिकित्सकों ने मिलकर सभी मरीजों का इलाज किया। इसमें हृदय रोग, हड्डी रोग, नस रोग, पेट रोग आदि रोगों के मरीज पहुंचे। इस दौरान बिक्रमपुर, कोरजाना, बसही, भेलवा, औरै, भरकाहा चौक आदि जगहों के मरीज पहुंचे थे। इसमें गंभीर बीमारी वाले मरीजों को मार्गदर्शन भी दिया गया। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर आदि कई जांच भी की गयी। मौके पर निदेशक नवनीत रंजन, डॉ. सौरभ भारद्वाज, डॉ. हिमांशु, डॉ. शिवाशिस सत्यम, जनरल मैनेजर चंद्रप्रकाश, उमाकांत सिंह, विद्या भूषण आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.